विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने संगठन में किया बदलाव: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बनाया गया छत्तीसगढ़ का प्रभारी… और भी कई बदलाव; देखिये सूची

नई, दिल्ली। देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने संगठन में आज बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के आलाकमान ने पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। वहीं राजस्थान कांग्रेस दिग्गज नेता एवं अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्र सिंह को असम का प्रभारी बनाया गया है। सिंह को इसके साथ ही मध्य प्रदेश का भी अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी बने रहेंगे।

Exit mobile version