CG – कॉलेज के लिए निकले छात्र का मिला शव: जंगलों में चरवाहों ने लटका देखा शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस कर रही है जांच

राजिम। कॉलेज जाने के लिए निकले एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। हत्या है या आत्महत्या अब पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। पुलिस को इस मामले में कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है, लिहाजा पुलिस जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कह पाने को तैयार है। जंगल में पेड़ से लटकी लाश को चरवाहों ने देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देर शाम चरवाहे अपने पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाबाकूपि जंगल के पास एक युवक का शव फांसी से लटका हुआ देखा। इस पर चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी। बात गांव में फैली और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई।

देर रात पता चला कि युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22) है। वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र था। रोज की तरह नंद किशोर शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ था। हंसी-खुशी रहता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था।

फिलहाल पुलिस के सामने गुत्थी उलझी हुई है। नंद किशोर अगर अभनपुर कॉलेज जाने निकला था तो शव राजिम में कैसे मिला है। उसने खुदकुशी की है हत्या कर लटकाया गया है, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तब तक पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक युवक के खुदकुशी करने का कोई कारण सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...