छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सेलिब्रेट किया गया फाउंडेशन डे… 19 साल पहले पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था उदघाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में मंगलवार को का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गौरतलब है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का पहला पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों पर केंद्रित विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय का उदघाटन 16 अप्रैल 2005 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। यहां पत्रकारिता एवं जनसंचार से संबंधित पाठ्यक्रम बीए (जेएमसी), बीएससी ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एमजे, एमएससी ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (एपीआर) एवं एमए (एमसी) सहित डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी, उपकुलसचिव श्री सौरभ शर्मा, एसोसिएट प्राध्यापक श्री पंकज नयन पाण्डेय, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा समेत समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...