CG News : नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दिवाली मनाने रायपुर से जा रहे थे गांव

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला एनीकट के पास देर रात करीब 1 बजे एक अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44), उनकी पत्नी भारती साहू और उनके बेटे-बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहू परिवार दिवाली का त्योहार मनाने अपने गांव पसौद जा रहा था। इसी दौरान टीला एनीकट के पास कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में समा गई।

हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की जान चली गई। त्योहार से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version