स्कूली बच्चों को रोककर मारपीट और पैसे मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को रोककर डराने-धमकाने, मारपीट करने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो वयस्क और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को खुर्सीपार निवासी पी. मोहम्मद शब्बीर ने खुर्सीपार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के कुछ युवक स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोपी विद्यार्थियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे और पैसे नहीं देने पर उन्हें डराते-धमकाते और मारपीट करते थे।

शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल समय के दौरान घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित विद्यार्थियों और शिकायतकर्ता की मदद से आरोपियों की पहचान कराई, जिसमें युवराज साहू और शेखर गुप्ता की पहचान हुई। जांच के दौरान दो अन्य नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। दो वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और देशभर में चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा,...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पेंड्रा नगर स्थित राय...

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : कांग्रेस का सरकार के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (नो-कॉन्फिडेंस मोशन) सदन में पेश किया। विधानसभा...

CAG रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ की आय बढ़ी, लेकिन कर्ज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की वित्तीय स्थिति पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई। रिपोर्ट...