राईस मिल में बोरियां धसकने से चार मजदूर घायल, एक की मौत, परिजनों ने की मुआवजा देने की मांग

धमतरी। माहभर पहले एक राईस मिल में चावल की छलनी के दौरान अचानक बोरियों के धसकने से चार मजदूर दब गए थे। जिसमें से तीन मजदूरों को चोटें आई थी। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां 27 जुलाई की अलसुबह चार बजे एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य मजदूरों का उपचार जारी है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

जिला अस्पताल धमतरी के परिसर में संचालित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून को शाम चार बजे हरफतराई रोड स्थित दिनेश इंडस्ट्रीज (राइसमिल) में चावल छलनी के दौरान अचानक चावल की बोरियां धसक गई, जिसमें यहां कार्यरत चार मजदूरों के दबने से उन्हें गंभीर चोटें आई थी।

घायल मजदूरों में रोशन यादव, धनराज पटेल और रामेश्वर यादव को गंभीर चोट आई थी। मजदूर रामेश्वर यादव का इलाज रायपुर में चल रहा था। इसके बाद धमतरी के निजी अस्पताल में लाया गया। वहां से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था।

सेहत में सुधार नहीं आने से मजदूर रामेश्वर यादव की रविवार 27 जुलाई को अलसुबह चार बजे मौत हो गई, जबकि अन्य घायल रोशन यादव व धनराज पटेल की भी स्थिति गंभीर है। एक का रायपुर निजी अस्पताल में इलाज जारी है दूसरा घर में है। जिसके कमर में इतनी चोट है कि नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। इस मामले में थाना अर्जुनी में पूर्व में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक के स्वजनों को राज्य सरकार दें 25 लाख मुआवजा

इस घटना की सूचना मिलने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने मृतक रामेश्वर यादव उर्फ मुनू 55 वर्ष की मौत होने पर उनके स्वजनों को शासन से 25 लाख रुपये की मुआवजा देने और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...