महतारी वंदन में फर्जीवाड़ा मामला : कैफे संचालक गिरफ्तार, सनी लियोन के नाम से पोर्टल में किया था एंट्री

जगदलपुर। फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में एंट्री करने वाले सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ लेने के मामले में बस्तर नगर पंचायत के सायबर कैफै संचालक नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि योजना के तहत फॉर्म भरने से लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए सायबर कैफे के कम्प्यूटर का उपयोग किया गया है। पुलिस ने सायबर कैफे संचालक नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाए थे। उसने ही सारे डॉक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किए थे। दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था।

बताया जा रहा कि इस काम में पहले गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र कुमार जोशी का इन्वॉल्वमेंट नहीं था, लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे। ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...