भिलाई में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने की स्टूडेंट्स के साथ लाखों की ठगी, अरेस्ट; NEET की तैयारी कर रहा था छात्र, एडमिशन दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कोचिंग सेंटर के नाम पर आरोपी कैसे कर रहा था ठगी…? जानिए

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG)। छत्तीसगढ़ के नए जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) के निवासी एक कॉलेज छात्र जो भिलाई में रहता है उसके साथ ठगी का मामला सामने आया है। खैरागढ़ थाना में एक छात्र से बीएएमएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए धोखाधड़ी हुई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कंटगीटोला निवासी पंकज वर्मा पिता मनोज वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह भिलाई में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है और बीएएमएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन) एवं बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहा था। इस दौरान पंकज की मुलाकात भिलाई निवासी युवक से हुई। युवक द्वारा सम्राट नगर पुष्पक नगर भिलाई में इलाहाबाद बैंक के पास एजुकेशन हब के नाम से संस्था चलाया जा रहा है।

आरोपी द्वारा पंकज को बीएएमएस में प्रवेश दिलाने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 50 हजार रुपए लिया गया। आरोपी ने प्रार्थी का 10 वीं और 12 वीं का ओरिजनल मार्कशीट भी रख लिया। इसके बाद डोनेशन के नाम पर तीन लाख व 2 लाख सहित कुल साढ़े 5 लाख रुपए वसूल किए। रकम लेने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी पंकज को बीएएमएस कॉलेज में ना तो प्रवेश दिलाया गया और ना ही रकम वापस किया। आरोपी द्वारा प्रार्थी के 10 वीं व 12 वीं का ओरिजनल मार्कशीट व जाति प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...