सड़क सुरक्षा माह अभियान के छठे दिन वाहन चालकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण… 90 लोगों ने कराया हेल्थ चेकअप

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस कार्यक्रम में स्पर्श हास्पिटल की टीम ने कुल 90 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 60 प्रतिशत वाहन चालकों का ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर बढ़ा हुआ पाया गया, जिन्हें दवाई लेने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर ग्राम समोदा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके अलावा, यातायात पुलिस दुर्ग ने 09 जनवरी 2025 को लर्निंग लाइसेंस और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन यातायात कार्यालय, नेहरू नगर में प्रातः 10:00 बजे किया है।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विध्यराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा के महत्व और चुनौतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...