KD पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए नि:शुल्क सेटलर प्रोग्राम प्रारंभ… इस दिन तक चलेगा

दुर्ग। के डी पब्लिक विद्यालय मीनाक्षी नगर दुर्ग द्वारा 2 से 5 आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए सेटलर प्रोग्राम का आयोजन 1 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बच्चों को व्यवस्थित रूप से वर्गीकृत चरणों के माध्यम से बौद्धिक कौशल सिखाया जाएगा तथा समूह गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तिगत गतिविधियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अंतर्गत बच्चों को तार्किक सोच, उच्चारण, अभ्यास, ध्वनि खेल शब्दावली, टेबल मैनर्स तथा किंडरगार्डन के लिए तैयारी भी करवाई जाएगी। बच्चों को खेल-खेल में ही उनकी रुचियों को ध्यान में रखकर अनेक गतिविधियों को कराया जाएगा जिससे बच्चे समस्याओं को हल कर सके, संवाद कर सके तथा दूसरों के साथ घुलना मिलना-मिलना सीख सके। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को समाज में सकारात्मक योगदान करने के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...