CG – दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा: होली के दिन हुआ विवाद, पुरानी रंजिश के चलते कर दिया मर्डर

CG

धमतरी। छत्तसीगढ़ के धमतरी में होली के दिन हुए विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने पुराने विवाद के चलते युवक को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी में हत्या की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को तकरीबन 3 बजे मृतक लोचन निषाद पिता व्यास निषाद उम्र 19 वर्ष अपने अन्य साथियो के साथ पार्टी मनाने के लिए नवागांव महानदी किनारे आया था। खाना बनाकर खा रहे थे उसी समय आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव पिता स्व. कृपाराम ध्रुव उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड नं. 19 गोबरा नयापारा थाना गोबरा नयापारा भी आया और साथ में खाना खाया आरोपी द्वारा पूर्व रंजिश के चलते अपने पास रखे धारदार चाकु से मृतक के बायें सिने में चोट पहुंचाकर प्राणघातक हमला किया जिससे मृतक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...