सहेली के भाई पर आया दिल, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी लिव इन में… अब घरवाले बने जान के दुश्मन, एसपी से मांगी सुरक्षा… 15 साल में युवती की कराइ गई थी जबरदस्ती शादी

सहेली के भाई पर आया दिल, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी लिव इन में

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में फिर प्रेम प्रसंग (Love Story) का एक किस्सा सामने आया है. यहां एक महिला का दिल अपनी सहेली के भाई पर आ गया. पति से परेशान इस महिला ने फिर सभी बंधन तोड़कर पति से दूरी बना ली और प्रेमी के पास जा पहुंची. परिजनों को जब इसका पता चला तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. उन्होंने प्रेमी जोड़े को धमकाया. इससे डरा सहमा यह प्रेमी जोड़ा पुलिस की शरण में पहुंचा है. इस जोड़े ने चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी जान की सुरक्षा मांगी है.

जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग और लिव इन रिलेशनशिप का यह मामला चूरू के सहजूसर गांव से जुड़ा हुआ है. अपने प्रेमी के साथ एसपी ऑफिस पहुंची 22 वर्षीय मोनिका ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के दूधवाखारा गांव निवासी 22 वर्षीय कुलदीप के साथ रहना चाहती है. उसने बताया कि वह जब 15 साल की थी तो उसके घर वालों ने जबरदस्ती आटा साटा प्रथा के तहत उसके बुआ के बेटे की शादी के बदले चलकोई गांव के एक व्यक्ति के साथ उसकी शादी कर दी थी.

देवर-देवरानी ने करंट लगाने की कोशिश की
मोनिका ने बताया कि उसका पति और देवर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे. उसके देवरानी और सास भी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे. करीब 5 महीने पहले उसके देवर और देवरानी ने उसे जान से मारने के लिए करंट लगाने की कोशिश की थी. लेकिन जैसे ही उन्होंने करंट लगाया तो बिजली चली गई थी. फिर देवर ने उसे गर्म चिमटे से दाग दिया था. पति भी शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था.

6 महीने पहले हुई थी कुलदीप से मुलाकात
बकौल मोनिका 5 महीने पहले किसी तरह अपने ससुराल से निकलकर पीहर आ गई. मोनिका ने बताया कि इस बीच उसकी मुलाकात एक सहेली के भाई कुलदीप से हुई. करीब 6 महीने पहले उसकी कुलदीप से जान पहचान हुई थी. उसके बाद उसकी कुलदीप से मोबाइल पर बातें होने लगी. करीब 4 महीने पहले उसने अपने घर वालों को कुलदीप के बारे में बताया था. लेकिन पीहर पक्ष के लोग नाराज हो गए और उसे ससुराल भेजना का प्रयास किया.

परिजन बोले या तो मार देंगे या खुद मर जाएंगे
पीहर पक्ष के लोगों ने उसे धमकी दी थी कि या तो वे उसे मार देंगे या खुद मर जाएंगे. इस पर 21 जुलाई 2023 को उसने अपना पीहर भी छोड़ दिया और कुलदीप के पास दूधवाखारा आ गई. अब वह दूधवाखारा कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है. मोनिका का कहना है कि अब परिजन दोनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. इसलिए दोनों सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर आए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...