छुट्टी ब्रेकिंग: 23 मार्च की छुट्टी की अधिसूचना जारी… CM बघेल के ऐलान के बाद GAD ने जारी किया आदेश… पर बैंक खुले रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद GAD ने चेट्रीचंड्र की छुट्टी की अधिसूचना जारी कर दी है। 23 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव के लिए ऐच्छिक अवकाश की घोषणा हो गयी है। वहीं सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र में चेंट्रीचंड महोत्सव के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि बैंक खुले रहेंगे।

इसके अलावा रायपुर नगर निगम ने भी 22 मार्च बुधवार को और 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के मौके पर शहर के सभी मांस मटन दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Exit mobile version