CG – जुआ बनी मौत की वजह: तालाब किनारे सजा था जुआरियों की महफ़िल… पुलिस ने मारा छापा… कार्रवाई से बचने युवक ने पानी में लगाई छलांग, कुछ देर बाद बाहर आई लाश

CG

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जुए की वजह से एक युवक की जान चले गयी है। दरअसल जुआ खेल रहे युवकों में से एक युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरोरा स्थित नया तालाब के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किय गया। इस दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिस्मिल यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बिस्मिल यादव का शव तालाब से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जुआरियों से पुलिस ने 24,400 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...