CG – गेम की लत ने ले ली जान: मोबाइल पर PUBG खेलने से मां ने रोका तो बेटा हो गया नाराज… नदी में कूदकर दे दी जान… सुसाइड नोट में लिखा- मुझे गेम खेलने से करते हैं मना, UP से छुट्टी मनाने नानी घर आया था

गेम की लत ने ले ली जान

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से मोबाइल गेम की‌‌ लत‌ की‌ वजह से एक बच्चे के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने से मना करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। जिससे नाराज होकर बेटे ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें बच्चे ने लिखा है कि मेरी मां ने मुझे पबजी खेलने से रोका, जिस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले के जांच में जुट गई है। मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस घटना में मृतक का नाम अभिनव गुप्ता है, जिसकी उम्र 14 साल है। अभिनव उत्तर प्रदेश के मुगलसराय का रहने वाला था। वह गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए अपनी मां के साथ 10 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नानी के घर पहुंचा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह सुबह-शाम मोबाइल पर गेम खेला करता था‌, जिस बात से उसकी मां बेहद ही नाराज थी। यही वजह थी कि मां ने उससे मोबाइल छीन लिया था। जिसके कारण वह गेम नहीं खेल पा रहा था। इस बात‌ से नाराज होकर वह घर से कही चला गया था।‌

बताया जा रहा है कि जब अभिनव रात हो जाने के बाद भी जब घर वापस नहीं लौटा तब घर वालों ने अपने परिचित के लोगों से उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इस बात की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जब अभिनव की तलाश की तो उसकी लाश नदी किनारे पुराना पुल के नीचे तैरती हुई मिली। बताया जा रहा है की नदी के पास मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनव के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बच्चे की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने यह लिखा है कि मुझे गेम खेलने नहीं दिया गया इस वजह से मैं मर रहा हूं। इस घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...