CG में फिर से गैंगरेप का मामला: वाशरूम जा रहीं युवती को उठा ले गए 3 युवक… पैरावट में ले जाकर किए सामूहिक दुष्कर्म… पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

CG में फिर से गैंगरेप का मामला

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवती शौच के लिए गई थी तभी तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

हरिभूमि.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबक युवती अपने घर के बाहर वाशरूम के लिए गई हुई थी। इसी बीच 3 युवकों ने उसे उठा लिया और पैरावट में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। हद तो तब हो गई जब दुष्कर्म होने के बावजूद पुलिस ने तीनों आरोपियों को छेड़छाड़ के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा है। हालांकि युवती के साथ उनके परिजन पुलिस थाने पहुंचे थे। यह पूरा मामला बेरला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

प्रदेश में लगातार युवतियों से गैंगरेप के मामले सामने आ रहे है। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का बेटा भी शामिल था। इसके बाद रायपुर के ही जयस्तंभ चौक पर स्थित पुलिस थाने के पास पार्किंग में युवती के साथ तीन लोगों ने रेप किया। इन दोनों वारदात की आग अभी बुझी नहीं थी कि एक और मामला सामने आ गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...