सहेली के साथ मंदिर गई नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: बाइक पर बैठा जंगल की ओर ले जाकर दरिंदो ने घटना को दिया अंजाम… 6 आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहगढ़ में स्कूल से लौट रहीं नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित काे छतरपुर से पकड़कर गुरुवार रात शाहगढ़ लाया गया। आरोपितों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा अपनी सहेली के साथ सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मझघटिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए दोनों लड़कियां जंगल पर से कच्चे रास्ते से जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें आरोपित लड़के पीछा करने लगे। लड़की की सहेली डर कर वहां से दूसरे रास्ते से भाग गई। एक युवक ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथी भी थे।

नई दुनिया के खबर के मुताबिक दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग गए। जैसे तैसे लड़की जंगल से सड़क की ओर आई तो वहां पर अमन के दोस्त साहिल और बिट्टू उसे पकड़े हुए थे। आराेपित सहेली का वीडियो बनाते हुए उसे धमका रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपितों ने इसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ भी ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपितों ने उनकाे उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को न बताने के लिए कहा और वहां से भाग गए।

दोनों लड़कियां अपने घर आ गई। डर के कारण किसी को नहीं बताया। इसके बाद अगले दिन जब लड़की के माता-पिता दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर आए तो लड़की ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद स्वजन लड़की को लेकर शाहगढ़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के कहे अनुसार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपितों को क्षेत्र से और एक को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश गया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शाहगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने 7 आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...