झारखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगा गैंगस्टर अमन साव, हाईकोर्ट ने नहीं दी मंजूरी

बिलासपुर। झारखंड के गैंगस्टर अमन साव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगा। अमन की चुनाव लड़ने और नामांकन दाखिल करने के लिए लगाई गई याचिका को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। झारखंड हाईकोर्ट ने भी उसके खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है। अमन को अभी रायपुर की जेल में ही रहना पड़ेगा।

बता दे कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अमन ने जेल में रहते हुए वहां चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसके अधिवक्ता हेमंत कुमार झारखंड से नामांकन फार्म लेकर रायपुर पहुंचे थे। अमन बड़कागांव विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहता था।

अमन के अधिवक्ता ने रायपुर कोर्ट में नामांकन फार्म पेश किया। यहां की कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट से अनुमति लेने के निर्देश दिए। सोमवार को अमन के अधिवक्ता ने बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनाव लड़ने को लेकर अर्जी दायर कर अनुमति मांगी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। सरकारी अधिवक्ता ने अमन की अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अमन की अर्जी खारिज कर दी है।

तेलीबांधा गोलीकांड मेरा हाथ नहीं – अमन

तेलीबांधा स्थित पीआरए दफ्तर के बाहर गोलीकांड के बारे में पुलिस पिछले दो दिनों से गैंगस्टर अमन साव से पूछताछ कर रही है। अमन ने अधिकारियों को बयान दिया है कि उसने यहां गोलीबारी के लिए शूटर नहीं भेजा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...