ओडिशा से यूपी जा रहा था करोड़ों का गांजा, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है। मामले में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तस्कर गांजे को बेहद शातिर तरीके से कंटेनर ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे। ट्रक की ड्राइवर सीट के ऊपर एक गोपनीय चेंबर बनाया गया था, जिसमें गांजे के 192 पैकेट रखे गए थे। चिल्फी पुलिस ने तलाशी के दौरान इस गोपनीय चेंबर का पता लगाकर गांजे की खेप बरामद की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई में गांजा, कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़,...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने...

दुर्ग के भारती आयुर्वेद कॉलेज को हाईकोर्ट से राहत,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को राहत दी है। कोर्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों...

भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह,...

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका के संयुक्त तत्वावधान में कर्मा भवन, कोहका में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया...

दुर्ग में साइबर अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी :...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। करीब 35 लाख...