CG News : ट्रक से 6 करोड़ का गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, भूसा के नीचे छिपाकर यूपी ले जा रहे थे तस्कर

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने रात में 6 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. बताया जा रहा कि आरोपी ट्रक में भूसा लोड कर उत्तरप्रदेश जा रहे थे और भूसा के नीचे गांजा की पेटियों को छिपाकर इसकी तस्करी की जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी और पुलिस घेराबंदी कर पहले से ही बसंतपुर थाना क्षेत्र के धनवार बैरियर पर खड़ी थी, जैसे ही ट्रक पहुंचा, पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और उसके चालक से पूछताछ शुरू किया गया.

चालक ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने ट्रक को खोलकर देखा तो भूसा के नीचे गांजा छुपाया गया था. पूछताछ से पता चला कि यह गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था और नए साल में गांजा की अधिक डिमांड होने की वजह से इसे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में खपाया जाता.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजा की कीमत जहां 6 करोड़ रुपए है. वहीं गांजा का वजन 12 क्विंटल के करीब बताया गया है. बता दें कि अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस पूरे गिरोह के तह तक जाने के लिए काम कर रही है.

2025 में पहली बार बलरामपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ इतनी बड़ी कार्यवाही की है हालांकि बसंतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में उड़ीसा से उत्तर प्रदेश गांजा तस्करी करने के कई मामले पकड़े गए हैं. अधिकतर मामले पिकअप वाहन और दूसरे अन्य माल वाहक वाहनों के अलावा कार से भी गांजा तस्करी का खुलासा हो चुका है लेकिन सवाल इस बात पर उठ रहा है कि आखिर उड़ीसा से गांजा जब निकलता है. तब छत्तीसगढ़ के चार जिलों को क्रॉस करते हुए इस इलाके में पहुंचता है लेकिन इससे पहले किसी भी थाना क्षेत्र में पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ पाती है और बड़े खेप इसी इलाके में अक्सर पकड़े जाते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...