गैस सिलेंडर हुआ सस्ता: महिला दिवस पर PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, इतने रूपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

डेस्क। महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया है. इससे पहले गुरुवार को मोदी मंत्रिमंडल की बैठक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी थी.

LPG सिलेंडर के दाम घटाने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर एक एक्स पोस्ट कर महिलाओं को बधाई दी और इसके साथ ही ऐलान किया कि एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम कर दिए गए हैं. इस ऐलान के बाद अब सिलेंडर की कीमतें देशभर में 100 रुपये कम हो जाएंगी. होली और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के ये बड़ा फैसला है. इससे पहले बीते साल दिवाली से पहले सरकार की ओर से LPG Cylinder की कीमतों में कटौती की गई थी.

‘करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा’
PM Modi ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा.’ पोस्ट में आगे कहा गया कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘Ease of Living’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

अभी इतनी है LPG Cylinder की कीमत
फिलहाल देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें, तो राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (Delhi LPG Cylinder Price) 903 रुपये, कोलकाता में 14..2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का दाम 929 रुपये था. इसके अलावा मुंबई में इसकी कीमत 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये चल रही थी.

उज्ज्वला लाभार्थियों को कल दिया था तोहफा
गौरतलब है कि गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ओर से इस बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी शेयर की गई थी. इसमें उन्होंने बताया था कि अब पीएम उज्‍ज्‍वला योजना (PM Ujjwala Yojana Subsidy) के तहत 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी, जो कि 300 रुपये प्रति सिलेंडर है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...