छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की मारामारी: रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर समेत कई जिलों में एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, लोग परेशान

दुर्ग। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की आंच अब रसोई तक पहुंच गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश की राजधानी रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई जिलों में सिलेंडर की कमी के चलते गैस एजेंसी के बाहर लोगों को लंबी-लंबी कतारे लगी है.

राजधानी रायपुर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी 24 से 25 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है.

अंबिकापुर, दुर्ग में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतार
अंबिकापुर, दुर्ग में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है. गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग रही है. लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन सर्वर काम नहीं कर रहा है. ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर फेल होने के कारण लोगों में नाराजगी हैं. गैस एजेंसी के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच विवाद हो रहा है. कई लोगों ने तीन से चार दिन पहले बुकिंग कराया है, लेकिन अब तक उन्हें रसोई गैस सिलेंडर नहीं डिलीवर हुआ है.

सिलेंडर की कीमत बढ़ने से लोगों में आक्रोश
बस्तर जिले में फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है और लोगों को घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे छोटे व्यवसायियों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गैस की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। कई हितग्राहियों का कहना है कि जब सरकार खुद कहती है कि देश में डीजल, पेट्रोल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है, तो फिर गैस के दामों में बढ़ोतरी क्यों की गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...