इंडियन क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर: BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया एलान… इस साल IPL में KKR को बना चुके है चैंपियन; जानिए कितने साल का होगा कार्यकाल?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को गौतम गंभीर के रूप में नया हेड कोच मिल गया है। इंडियन क्रिकेट टीम के सफल T20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट के बाद पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया है। विश्वकप के पहले से ही चर्चा थी की गौतम गंभीर को तीनों फॉर्मेट के लिए भारत का कोच बनाया जा सकता है। आज इस पर मुहर लग गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर पोस्ट कर ये एलान कर दिया है।

आपको बता दें, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और IPL 2024 में विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच रहे गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। गंभीर तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वन डे (ODI) और T20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कोच होंगे। जय शाह ने पहले ही कहा था कि अलग-अलग कोच नहीं नियुक्त किए जाएंगे। गंभीर का कार्यकाल 3.5 साल का होगा। BCCI ने मई में आवेदन मंगवाए थे। इसके बाद दो लोगों का टेस्ट लिया गया था। इनमें गंभीर के अलावा भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन का नाम शामिल था। हालांकि, अब जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

BCCI के सचिव जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान करते हुए कहा- मुझे टीम इंडिया के हेड कोच के तौर गंभीर के नाम का एलान करते हुए काफी खुशी हो रही है। मैं उनका भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। जय शाह ने लिखा- टीम के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। बीसीसीआई गंभीर की इस नई यात्रा का पूरा समर्थन करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...