तिल्दा तहसील साहू संघ की आमसभा कार्यक्रम संपन्न: बाइक रैली में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रहें चीफ गेस्ट

भिलाई। तहसील साहू संघ तिल्दा के तत्वाधान में वार्षिक आमसभा का कार्यक्रम ग्राम निनवा में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सदभावना यात्रा का तरपोंगी में स्वागत कर हजारों की संख्या में भव्य बाइक रैली के माध्यम से निनवा पहुंचे। जिसमे मुख्यरूप से कार्यक्रम में मुख्य अथिति ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ शासन गृह मंत्री, प्रमुख अतिथि चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा, अध्यक्षता टहलसिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष, अतिविशिष्ट अतिथि प्रमोद शर्मा विधायक बलौदाबाजार, गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष शस्य औषधि पादप बोर्ड, देवनाथ साहू जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, ब्रम्हानंद साहू अध्यक्ष तहसील अभनपुर, सोहन साहू अध्यक्ष तहसील आरंग, चूड़ामणि साहू अध्यक्ष तहसील धरसींवा, लालकुमार साहू अध्यक्ष तहसील बिरगाव, तोषण साहू महामंत्री रायपुर ग्रामीण, श्रीमती बिंदिया वर्मा सरपंच निनवा, बलदाऊ साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी तिल्दा ग्रामीण, भगबली साहू अध्यक्ष भाजपा तिल्दा ग्रामीण आदि अतिथियों की उपस्थिति में मां कर्मा के आरती के पश्चात् अरपा पैरी गीत गाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी को भी प्रणाम किया गया।

तिल्दा तहसील के अध्यक्ष पोषण साहू ने कर्मा माता, राजिम माता, वीर भामाशाह व गांव के देवी देवताओं का जयकारा लगाते हुए सभी अतिथियों के समक्ष, समाज व्यवहार में बदलाव पर चर्चा का विषय प्रस्तुत जिसमे मुख्य रूप से कफन के बदले श्रद्धांजलि राशि देकर समाज जनों का सहयोग, मृतभोज में कलेवा प्रथा जिन क्षेत्रो में चलन हो उसे पूर्ण प्रतिबंध करना, शादी में अन्य सभी खर्चों पर प्रतिबंध व सिर्फ नेंग के कपड़ो का उपयोग किए जाना चाहिए इसी प्रकार समाज से सभी क्रुरीतियो को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की भी बात रखी गयी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की मां कर्मा सिर्फ साहू के लिए ही नहीं अपितु सर्व समाज के लिए पूजनीय है। सभी माता पिता को अपने बच्चो की शिक्षा में थोड़ा समय देकर सहयोग करने का संकेत दिये। दिखावा करने की अनावश्यक खर्चे को बंद कर सादा जीवन जीने की बात कहे । वहीं प्रदेश साहू संघ के मुखिया टहलसिंह साहू ने तिल्दा तहसील के इन सभी विषयों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश में लागू जाने का आश्वस्त किया। तिल्दा तहसील की इस सोच को सराहनीय कहते हुए 7 जनवरी को राजिम जयंती का न्योता भी दिए।

विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा साहू समाज जिस प्रकार बड़े से बड़े मसले को बैठ कर निराकरण करते है वह बहुत ही उत्तम उपाय है और साहू समाज हमेशा इस पर तत्तपर रहता है। साहू समाज ने अपने हर छोटे बड़े कार्यक्रम में मुझे हमेशा आमंत्रित किया है मैं हमेशा आभारी रहूंगा, विधायक जी ने समाज को धन्यवाद व प्रमाण करते हुए अपनी निधि से 10 लाख रुपए समाज कल्याण के लिए घोषणा किए।

समाज में सामाजिक समरसता के लिए सभी अन्य समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया । जिसमे कुर्मी समाज से ठाकुर राम वर्मा व देवेंद्र वर्मा, यादव समाज से गौरीशंकर यादव, यदु समाज से प्रेमलाल यदु, अन्य समाज जैसे ब्राम्हण, देवांगन, धोबी, निषाद, पाल, सतनामी, अग्रवाल, सेन, सिंधी, सतनामी आदि समाज के प्रमुखों को मां कर्मा के फोटो के साथ श्रीफल साल के द्वारा सम्मान किया गया।

इसी प्रकार समाज गौरव सम्मान में सुकालू साहू 92 वर्ष जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में लगा दिया। समाज रत्न सम्मान सहदेव साहू जिन्होंने साइकिल से पूरे भारत भ्रमण किया, सामाजिक युवा सम्मान मुकेश साहू जिन्होंने युवा जोड़ों अभियान के लिए जागरूक किया युवाओं को , संयुक्त परिवार सम्मान में सुकालूराम साहू ग्राम खपरीकला, विशाल साहू खौना, पवन साहू घिवरा आदि सभी परिक्षेत्रो से चुने गए संयुक्त परिवार का सम्मान किया गया।

इसी प्रकार श्रेष्ठ सास बहू सम्मान, प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान, ग्राम अध्यक्ष, पार प्रमुख, परिक्षेत्रों के सभी पदाधिकारी, समाज सेवक आदि का मां कर्मा के फोटो के साथ साल, श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया। गंगा साहू की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया । इस कार्यक्रम में भूषण लाल साहू संरक्षक,तहसील उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, मोहन साहू तहसील उपाध्यक्ष, ओमिन साहू महिला उपाध्यक्ष, डागेश्वर साहू सचिव, डाक्टर शिवकुमार साहू कोषाध्यक्ष, युवा अध्यक्ष योगेंद्र साहू, गजानंद साहू, योगेश साहू, गजेंद्र साहू, केवल साहू, त्रिलोचन साहू, पवन साहू, लेखराम साहू, फगूवा साहू, हरिश्चंद्र साहू, रामाधार साहू, मनीराम साहू, किशोर साहू, डाक्टर एलपी साहू, संतोष साहू लखना, रूपलाल साहू, संतोष, रमेश साहू, महेश साहू, लेदूराम, गोविंद साहू, मनीष साहू, भरत साहू, गीता साहू, मनीषा साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रियंका साहू, दुर्गा साहू आदि के साथ हजारों की संख्या में स्वजाति बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस विभाग में 2 ASI और एक महिला...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग SP जीतेन्द्र शुक्ला (IPS) ने 2 ASI और एक महिला प्रधान आरक्षक...

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मैरिट लिस्ट में...

दुर्ग। CG बोर्ड के रिजल्ट के मेरिट लिस्ट में बहुत से नाम स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के स्कूलों से हैं। रिसाली निगम के अंतर्गत...

महादेव बुक मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव ने...

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार आरोपी बर्खास्त अर्जुन यादव ने EOW की रिमांड में बड़ा खुसाला किया हैं। पूछताछ में अर्जुन...

Bhilai निगम के Tax पेयर्स के लिए Good News:...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में टैक्स पेयर्स के लिए खुशखबरी हैं। भिलाई निगम ने अपने क्षेत्र के करदाताओं को सुविधा प्रदान करते हुए वित्तीय...

ट्रेंडिंग