आज भिलाई निगम की सामान्य सभा: भाजपा पार्षद बिना नेता के पहुंचेंगे सदन…संगठन ने अब तक घोषित नहीं किया नेता प्रतिपक्ष

भिलाई। 25 मार्च को भिलाई निगम की सामान्य सभा होगी। पांच विषयों को लेकर आयोजित होने वाली इस सामान्य सभा के लिए भाजपा पार्षदों ने रणनीति बना ली है। इस कार्यकाल में विपक्षी पार्षदों के पास कोई नेता नहीं है। यानि कि नेता प्रतिपक्ष कोई नहीं है। भाजपा संगठन ने अब तक नेता प्रतिपक्ष का ऐलान नहीं किया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने भिलाई TIMES से कहा कि, “नेता प्रतिपक्ष के लिए संगठन की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन में भाजपाई पार्षद पहुंचेंगे। हमारे सभी पार्षद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में होंगे। नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति के संबंध में मैंने संगठन से मार्गदर्शन मांगा लेकिन अभी वेट करने कहा है।” आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भाजपा के नए पार्षदों के साथ-साथ सीनियर पार्षद भी मैदान में है। लेकिन संगठन से हरी झंडी नहीं मिली है।

बैठक में भाजपा पार्षदों ने क्या-कुछ रणनीति बनाई…?
सत्तापक्ष को घेरने के लिए हर मोर्चे पर तैयारी हो गई है। भाजपा पार्षद दया सिंह, विनोद सिंह, रिकेश सेन, पीयूष, भोजराज समेत अन्य पार्षदों ने एक-एक बिंदू पर चर्चा की। यह तय हुआ कि, सत्तापक्ष को उनकी नाकामियों पर घेरा जाएगा। शहरहित में होने वाले कार्यों के लिए ध्यानाकर्षण कराया जाएगा। निगम के अधिकारियों की लापरवाहियों को उजागर किया जाएगा। ताकि शहर को किसी तरह नुकसान न हो।

भाजपा पार्षद दया सिंह समेत सभी पार्षदों ने तय किया है कि सभी एकजुटता के साथ सत्तापक्ष के खिलाफ मुखर होंगे। शहर की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा जाएगा। जिन पांच विषयों को लेकर बैठक बुलाई गई है , उस पर गहराइयों के साथ चर्चा की जाएगी। इस बैठक में भाजपा पार्षद दया सिंह, रिकेश सेन, पीयूष मिश्रा, स्मृति दोड़के, विनोद चेलक, श्यामसुंदर राव, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, विनोद सिंह, वीणा चंद्राकर, नोहर वर्मा समेत अन्य पार्षद मौजूद रहें।

बजट से पहले CA से तकनीकी ज्ञान लेंगे भाजपा पार्षद
बजट से पहले सभी भाजपा पार्षद चार्टर्ड एकाउंटेंट से तकनीकी ज्ञान लेंगे। यह पहल भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने की है। सीए पीयूष जैन सभी पार्षदों को बजट के एक-एक मद पर गहराई के साथ जानकारी देंगे। ताकि भाजपा के सभी पार्षद सामान्य सभा में घेर सकें। वहीं एक-एक खर्च का हिसाब-किताब मांग सकें।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...