हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती : जल्द लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो सीधे घर आएगा तीन हजार तक का ई-चालान

रायपुर. गाड़ियों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों के घरों में सीधे ई-चालान भेजा जाएगा। ऑनलाइन चालान भेजने का काम दशहरा के बाद शुरू कर दिया जाएगा। एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वालों को 1000, चारपहिया वालों को 2000 और ट्रक-बस समेत भारी मालवाहक वाहन वालों को 3000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

अभी त्योहारी सीजन होने की वजह से नए नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग 75 फीसदी तक कम हो गई है। नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी से मिले आंकड़ों के अनुसार केवल रायपुर शहर में हर दिन औसतन 4000 नए नंबर प्लेट लगाने के ऑर्डर मिल रहे थे, लेकिन अभी इसकी संख्या घटकर करीब 800 हो गई है। नंबर प्लेट बदलने का काम सुस्त होने की वजह से परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार भी लग रही है। यही कारण है कि अब एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए सख्ती बरती जाएगी।

अभी तक 10 लाख 52 हजार 343 नंबर प्लेट ही बदले गए

छत्तीसगढ़ में नंबर प्लेट बदलने का काम 1 अप्रैल से शुरू किया गया है। राज्यभर के सभी जिलों में 52 लाख 48 हजार 476 नंबर प्लेट बदलने हैं। लेकिन अभी तक केवल 10 लाख 52 हजार 343 नंबर प्लेट ही बदले गए हैं। यह आंकड़ा मात्र 14.2 फीसदी ही है। छह महीने में इतनी सुस्त रफ्तार से काम होने की वजह से परिवहन विभाग के अफसर भी परेशान हैं। यही वजह है कि पहले लोगों को सड़कों पर रोककर टोकन दिए गए। लेकिन ये तरीका भी कारगर नहीं रहा। यही वजह है कि अब ई-चालान भेजने का फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...