भिलाई में युवती ने किया सुसाइड: चुनरी के सहारे पंखे से लटकी मिली लाश… पुलिस कर रही जांच

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक 18 साल की युवती ने आत्महत्या कर लिया। युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी SI गुरविंदर संधू के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि, अवंतीबाई चौक पाकीजा पान पैलेस कुरुद रोड कोहका में एक लड़की ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को वहां भेजा गया। पुलिस ने युवती के शव नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला की लड़की का नाम खालिदा खातून पिता इरफान उल्ला है। परिजनों ने बताया कि, वो रात करीब 9 बजे कमरे में जाकर चुन्नी के मदद से पंखे के हुक से फांसी लगा ली है। इसके बाद तुरंत शव को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित किया दिया। फिर शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। सुबह 11 बजे मॉर्चुरी में लड़की के शव का पीएम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसके लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। लड़की की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...