रायपुर में दिनदहाड़े मरीन ड्राइव में युवती की चाकू मारकर हत्या: किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका को घोंपा चाकू… फिर अपना हाथ काटकर तालाब में कूदा युवक… SDRF ने किया रेस्क्यू, MD में शुरू हुई लव स्टोरी का हुआ द एंड

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती को चाकू मार दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। इधर आरोपी युवक चाकू मारने के बाद खुद की हाथ की नस काटकर तेलीबांधा तालाब में कूद गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने आरोपी युवक को तालाब से बाहर निकलकर गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम लोकेश्वर तारक है। आरोपी पूर्व में मरीन ड्राइव स्थित मोमोज मैजिक नामक रेस्टोरेंट में काम करता था। इसी दौरान वहां काम करने वाली पीड़िता से आरोपी का प्रेम संबंध हुआ। आज दोनों मिलने के लिए मरीन ड्राइव पहुंचे थे।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लोकेश्वर तारक ने चाकू से प्रेमिका के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद को भी चाकू से घायल कर तेलीबांधा तालाब में कूद गया

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गयी है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बोट से आरोपी का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी लोकेश्वर का उपचार कराकर उसे थाने लेकर आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...