CG – कुत्ते की मौत पर दुखी छात्रा ने की खुदकुशी: डॉगी के मरने पर युवती ने उसके ही पट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या… मां का आरोप – मेरी बेटी को कुत्ते की मौत का जिम्मेदार ठहराकर प्रताड़ित कर रहा था युवक

Girl student committed suicide saddened by the death of the dog

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पालतू कुत्ते की मौत से लगे सदमें के बाद एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती अपने पालतू डॉगी से बहुत प्यार करती थी उसकी मौत के बाद उसकी पट्टे को ही फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। हालांकि युवती की मां का आरोप है कि, अनिकेत मिश्रा नामक युवक ने कुत्ते की मौत के बाद उसकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि, उसने परेशान होकर जान दे दी।

रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर काम करती है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्‌टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।

इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। वह दिन-भर रोती रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था। कहता था कि तुम्हारे चलते ही कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा-भला कहता रहता था।

दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बनाया और फिर उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब छात्रा की मां दुर्गा वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

आस-पास के लोगों ने बताया कि दुर्गा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसलिए दोनों मां-बेटी साथ में रहते थे। इस बीच ये सब कुछ हो गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

घटना को लेकर ऋचा की मां दुर्गा ने बताया कि मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसका दोस्त है। वो बहुत परेशान करता था। गंदा-गंदा कहता था। डॉगी भी मर गया, उसके कारण मेरी बेटी दुखी रहती थी। वही इलाज कराने भी ले गई थी। इसके बाद मेरी बेटी उसी के पट्‌टे को अपने साथ रखकर सोया करती थी। रात भर रोती थी, उसकी आंखें भी सूज गई थी। मेरी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का...

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

ट्रेंडिंग