CG – नाबालिक से गैंगरेप: प्रेमी से मिलने गई थी प्रेमिका… बॉयफ्रेंड ने दे दिया दगा, 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप… युवती की शिकायत पर FIR

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घटना सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर दरिमा पुलिस ने पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह वहां पहुंचे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान तीनों ने धमकी भी दी, कि अगर किसी को भी ये बातें बतायी तो अच्छा नहीं होगा। बदनाम कर देने की धमकी देते हुए लगातार तीन-चार दिनों तक सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम तीनों ने दिया।

युवकों की हैवानियत से परेशान युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिस पर पूरे मामले की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड आज जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...