छत्तीसगढ़ में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: रेलवे में 1000 से ज्यादा पदों पर हो रहीं है भर्तियां, पढ़िए पूरी डिटेल्स

रायपुर। भारतीय रेलवे को विश्व का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क माना जाता है. यहां पर नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. रेलवे की ओर से हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं.10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका है. रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत कुल 1,033 पद भरे जाने हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 24 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

पद नाम व पदों की संख्या
डीआरएम कार्यालय, रायपुर डिवीजन 696 पद

  • वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक 119 पद
  • टर्नर 76 पद
  • फिटर 198 पद
  • इलेक्ट्रीशियन 154 पद
  • स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) 10 पद
  • स्टेनोग्राफर (हिंदी) 10 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटरध्प्रोग्राम असिस्टेंट 10 पद
  • हेल्थ एंड सैनिटरी इंस्पेक्टर 17 पद
  • मशीनिस्ट 30 पद
  • मैकेनिक डीजल 30 पद
  • मैकेनिक रिपेयरध्एयर कंडीशनर 12 पद
  • मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल 30 पद

वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर 337 पद

  • वेल्डर 140 पद
  • टर्नर 15 पद
  • फिटर 140 पद
  • इलेक्ट्रीशियन 15 पद
  • मैकेनिक 20 पद
  • स्टेनोग्राफर (हिंदी) 2 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर 5 पद

योग्यता और चयन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है. न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरुरी है. उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए. मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण यहां (रेलवे नोटिफिकेशन) पर देखे जा सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...