CG नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… कल लगने जा रहा है रोजगार मेला, ये दस्तावेज लेकर होगा पहुंचना

कवर्धा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका है। कल यानि 31 अक्टूबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर 2022 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुखकिसान बायो प्लाटेक प्रा.लिमि., एचआईजी आईएसटीडी 19, अभिलाषा परिसर, बिलासपुर द्वारा फिल्ड आफिसर के 23 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं उत्तीर्ण, वेतन 9,500 टीए,डीए,अन्य भत्ता, आयुसीमा 19 से 32 वर्ष, कार्यक्षेत्र कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली जिला)…

बिजनेस डेवल्पमेंट एक्सक्लूसिव के 11 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं उत्तीर्ण तथा सेल्स कार्य के 01 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 9,800 टीए,डीए,अन्य भत्ता, आयुसीमा 20 से 30 वर्ष, कार्यक्षेत्र कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली जिला), पर भर्ती किया जाएगा। उक्त दोनों पदों के लिए चयनित अभ्यर्थी के पास स्वयं का बाईक होना अनिवार्य है। कैम्प के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उपस्थित नियोजक कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...