रिसाली में पार्षद करेंगे उद्यानों का सर्वे: सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय…उजाड़ हो चुके उद्यानों को संवारेगा रिसाली निगम

भिलाई। निगम क्षेत्र के खस्ता हाल गार्डनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। जर-जर उद्यानों को चिन्हित करने उद्यान विभाग के सलाहकार समिति में शामिल पार्षद सर्वे करेंगे। उक्त निर्णय उद्यान विभाग प्रभारी परमेश्वर कुमार की अध्यक्षता वाली सलाहकार समिति ने ली है।


नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर परिषद के सदस्य परमेश्वर कुमार ने गुरुवार को उद्यान विभाग की बैठक ली। इस दौरान सलाहकार समिति के सदस्यों ने एक मत होकर उजड़े हुए उद्यानों को संवारने प्रस्ताव पारित कर एम आई सी में भेजने निर्णय लिया।

विभाग प्रमुख ने पार्षद सदस्यों से कहा कि वे टीम बनाकर पहले सर्वे करे। ताकि स्थिति को देखने के बाद उसी आधार पर कार्य योजना बनाई जा सके। बैठक में महापौर परिषद के सद्स्य सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, एवं पार्षद मो. जाहिर अब्बास, संजू नेताम, ममता यादव, रेखा देवी, विधि यादव व मनीष यादव आदि उपस्थित थे।

बनेगा समूह
सलाहकार समिति ने निर्णय लिया कि सभी उद्यानों की देखरेख अच्छे से हो। उद्यानों के उचित रख रखाव के लिए 4 उद्यानो का एक समूह बनाया जाए।

उद्यानों में लगेगा सीसी टीवी कैमरा
रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित शासकीय जमीन उद्यान के लिए तलाश की जाएगी। चिन्हित जमीन पर नए उद्यान बनाए जाएंगे। साथ ही असमाजिक तत्वों से सुरक्षा हेतु सभी गार्डनों में सीसी टीवी कैमरा लगाये जाने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...