विधायक रिकेश सेन की अच्छी पहल: नवमी के दिन 9 कन्याओं को दिए शिक्षण के लिए 10-10 हजार का चेक… X पर बिलासपुर से दिव्यांग ने मांगी मदद… तत्काल दी ई ट्रायसिकल

भिलाई नगर। शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के पश्चात नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ लोकांगन में पूजा करने के बाद आज कन्या पूजन करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 9 कन्याओं को शिक्षा के लिए 10-10 हजार का चेक और भैरो बाबा पूजन स्वरूप बिलासपुर जिला के मस्तूरी गांव के दिव्यांग को ई सायकल प्रदान की है।

गौरतलब हो कि बिलासपुर के राजेश सोनी के परिवार की रोजी रोटी एक छोटे से नाश्ता सेंटर से चलती है। पोलियो से ग्रसित राजेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के X हेंडल पर विधायक रिकेश सेन से ई ट्रायसिकल के लिए गुहार लगाई। राजेश के दिए फोन नंबर पर बात करने पर मालूम हुआ कि वह पिछले 4 वर्ष से शासन की योजना में ई ट्रायसिकल के लिए आवेदन करता रहा है लेकिन उसे आज तक ई ट्रायसिकल नहीं मिली। उसने विधायक रिकेश सेन को न्यूज में देखा और एक अखबार में छपी न्यूज को ट्वीट कर विधायक से मदद की गुहार लगा दी। राजेश ने बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान है तथा ई ट्रायसिकल खरीदने अक्षम होने से उसे अपने नाश्ता सेंटर का सामान बाज़ार से लाने में काफी दिक्कत होती है।

आज बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा राजेश ई ट्रायसिकल देख काफी खुश हुआ और विधायक का आभार जताया। इसी तरह वैशाली नगर विधानसभा की 9 छात्राओं ने आगामी शिक्षा के लिए परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के लिए सहायतार्थ आवेदन दिया था। विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री कन्या शिक्षा योजना के तहत सभी छात्राओं को 10-10 हजार का चेक आज नवमीं के दिन प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...