तहसील साहू संघ रिसाली की अच्छी पहल: टैलेंटेड स्टूडेंट्स को MBBS की पढ़ाई के बाद MS के लिए 5 लाख का आर्थिक सहयोग, समाज ने महज 2 वर्ष मे ही रिसाली में करवाए ये बड़े काम

भिलाई। साहू समाज हमेशा से ही सेवाभाव के कार्यों मे जुटा रहता है। इसी कड़ी मे तहसील साहू संघ रिसाली अपने उत्कृष्ट कार्य सेवा एवं विविध रचनात्मक कार्यों के लिए 2 वर्ष में ही उपलब्धियों का झंडा गाड़ दिया है, सहयोग के क्षेत्र में 5 लाख का सहयोग कर सामाजिक उदारता का परिचय दिया है, तहसील साहू संघ रिसाली को अस्तित्व में आए महज 2 वर्ष हुए हैं,जिसमें अल्प समय के कार्यकाल में ही अविश्वसनीय कार्यों को संपादित कर बेहतरीन कीर्तिमान स्थापित किया है ,जैसे युवक युवती परिचय सम्मेलन द्वारा पत्रिकाओं में बीपीएल कार्ड धारियों का निशुल्क पत्रिका में प्रकाशन अन्य जिले तहसील के कार्यक्रमों से रियायत दरों पर युवक युवती परिचय पर प्रकाशन कराना, समाज के कार्यक्रमों में समस्त उपस्थित साहू बंधुओं को भोजन की व्यवस्था कराना, 2 साल के कार्यकाल में लगभग 3500000 रुपए की लागत से कर्मा हाल का निर्माण करवाना, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित निवासरत उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित लोगों को मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्मानित कराना , साहू समाज के गरिमा और गौरव के अनुरूप विशाल स्तर पर दशहरा मैदान रिसाली में कार्यक्रम करा कर साहू समाज का वर्चस्वता कायम करना,, समाज के लोगों को रियायत दरों पर मांगलिक कार्यों के लिए भवन उपलब्ध कराना, ऐसे तमाम रचनात्मक कार्य तहसील साहू संघ रिसाली के अगुवाई में हो रहा है जिस पर समस्त तहसील साहू संघ रिसाली के निवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...