रिसाली निगम क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर: आयुष्मान कार्ड बनाने निगम के हर वार्ड में चलाया जा रहा मुहीम… मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. को दिया गया प्रशिक्षण

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र के ऐसे नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जो छुटे हुए है। इसके लिए 40 वार्डो में मुहिम चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. को प्रशिक्षण भी दिया गया।

अति गरीब और सामान्य वर्ग के सद्स्यों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने प्रत्येक वार्ड में न केवल सर्वे करया जा रहा है, बल्कि मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। निगम के सभागार में देवेश त्रिवेदी व सीपीएम तुषार वर्मा ने प्रशिक्षण देते कहा कि कार्ड का तीन तरह से लाभ लिया जा सकता है। सर्वेकर्ता कार्ड बनाने के साथ ही कार्ड की उपयोगिता को बताए। कार्ड बनाने के लिए सर्वेकर्ता को सूची भी उपलब्ध कराया गया है।

मोबाइल से बनेगा कार्ड
सरकार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. के स्मार्ट फोन नंबर का पंजीयन कर एप डाउनलोउ कराया गया है। एप के माध्यम से छुटे हुए लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रति कार्ड 5 रूपए के हिसाब से सकरार भुगतान भी करेगी

आयुष्मान कार्ड में सुविधा
बी.पी.एल परिवार – 5 लाख
ए.पी.एल. परिवार – 50 हजार
गंभीर बीमारी पर प्रदेश सरकार की ओर से – संपूर्ण ईलाज

च्वाइस सेंटर’को दिया टार्गेट
आयुक्त के निर्देश पर निगम क्षेत्र में च्वाइस सेंटर के संचालकों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने टार्गेट दिया गया है। प्रत्येक च्वाइस सेंटर को आयुष्मान कार्ड बनाने वालों की सूची उपलब्ध कराया गया है। कार्ड बनाने की संख्यात्मक जानकारी प्रतिदिन निगम को उपलब्ध कराना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...