बिजनेस के लिए सरकार दे रही लोन: 2 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक मिलेगा लोन…दुर्ग के युवा यहां कर सकते हैं आवेदन…

दुर्ग। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपए, व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए आवेदक द्वारा ऋण के रूप में दिया जा सकता है। सामान्य वर्ग की हितग्राहियों को 10 प्रतिशत पर अधिकतम 1 लाख रूपए तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्प संख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदकों को 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपए तक एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अधिकतम 2.50 लाख रूपए अनुदान राशि की पात्रता है।

इस योजना के लिए आवेदक की योग्यता राज्य का मूल निवासी न्यूनतम कक्षा 8 वीं आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य (विशेष समुदाय को 5 वर्ष की छूट), परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख सुनिश्चित कि गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही समुचित दस्तावेज के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मालवीय चौक के पास दुर्ग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...