छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी: 2700 पदों पर भर्ती के लिए भूपेश सरकार से मिली हरी झंडी… इस विभाग में होगी नियुक्तियां… भर्ती नियमों का सरलीकरण भी

रायपुर। सीएम भूपेश ने सहकारी बैंकों और नई समितियों में रिक्त 2700 पदों पर भर्ती लेने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं नई समितियों में भर्ती को लेकर चर्चा की गई।

सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने बताया कि सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं नई समितियों में भर्ती को लेकर चर्चा की गई। जो समिति की संख्या 1333 थी उसे बढ़ाकर 2058 किया गया है।

मंत्री टेकाम ने बताया, 200 से ज्यादा समितियों में प्रबंधक नहीं है। नई समिति बढ़ने के कारण भर्ती नहीं हुई है। इन समितियों के माध्यम से धान खरीदी भी होती है और ऋण वितरण भी किया जाता है. जब खाली पद भर जाएंगे तो काम अच्छे से होगा। बैठक में लगभग 2700 पदों पर भर्ती की हरी झंडी मिली। जो जटिल एवं क्लिष्ट नियम थे, उसका सरलीकरण किया गया।

बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अध्यक्ष अपेक्स बैंक बैजनाथ चंद्राकर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...