मनोहर गौशाला पहुंचे गवर्नर डेका… कामधेनु माता की आरती उतार खिलाए फल व गुड़

  • गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव में मनोहर गौशाला पहुंचे रमेन डेका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुई खदान-गंडई जिले में स्थित मनोहर गौशाला में शुक्रवार को गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने मनोहर गौशाला में कामधेनु गौ माता की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। साथ ही उन्हें फल और गुड़ खिलाए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान राज्यपाल को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि राज्यपाल ने गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा व संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख व सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यहां होने वाले रिसर्च और उत्पादों का अवलोकन कर उन्होंने सराहना की और निरंतर गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...