लखोली में भव्य होगा विजयादशमी का आयोजन: 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन… आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

राजनांदगांव। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली में युवा संगठन द्वारा शनिवार को भव्य आतिशबाजी के साथ 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन की शुरुआत शाम पांच बजे मां शीतला मंदिर प्रांगण से प्रभु श्री रामचन्द्र की शोभायात्रा के साथ होगी, जो लखोली के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्कूल मैदान पहुंचेगी। इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक संस्था “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” के मंझे हुए कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन को लेकर लखोली के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह महोत्सव पिछले सोलह वर्षों से आयोजित हो रहा है, जिसमें लखोली के पांच वार्डों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग भाग लेते हैं और इस आयोजन का आनंद लेते हैं। संगठन के प्रवक्ता संतोष निर्मलकर ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए सभी को आमंत्रित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...