आमालोरी गांव में कलशयात्रा के साथ रामकथा का भव्य आगाज… पहले दिन प्राची देवी के श्रीमुख से रामकथा सुनने उमड़ी भीड़

भिलाई। दुर्ग के आमालोरी गांव में कलशयात्रा के साथ रामकथा का भव्य आगाज हुआ है। हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्र जागरण सेवा समिति ने गायत्री मन्दिर में आयोजन किया जा रहा है। जामगांव आर राष्ट्र जागरण सेवा समिति की ओंर से गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव का मंगलवार को मंगल कलश यात्रा के साथ भव्य आगाज हुआ। कलश यात्रा के साथ पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में राममय नजर आया,इस दौरान बाजे, गाजे और डीजे में चल रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते और झूमते रहे। बग्गी में सवार राम दरबार की झांकियो को देखने लोग अपने घरों से बाहर आकर पवित्र केसरिया ध्वजा को प्रणाम करते दिखे, कलश यात्रा के दौरान सभी युवतियों और महिलाओं ने पीले परिधान में सिर में पर कलश लेकर प्रभु श्रीराम का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े।

विभिन्न जगहों पर कलश यात्रा का नागरिकों ने रंग-गुलाल और पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए अपनी आस्था को जाहिर किया,कलश यात्रा के दौरान राम कथा के आयोजन को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला,कलश यात्रा आयोजन स्थल से गाड़ाडीह बाजार चौक एवं केजुराम वर्मा होते हुए वापस कथाथल मन्दिर प्रांगण पहुंची जहां व्यासपीठ पर रामचरित मानस ग्रंथ की स्थापना,देव स्थापना एवं शक्ति कलश की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया किया गया। कथा पंडाल में जबलपुर मप्र से पधारे राष्ट्रीय कथावाचिका प्राची देवी का आयोजन समिति और उपस्थितजनों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।

रामकथा कलयुग में कामधेनु के समान: प्राची देवी
स्वागत उद्बोधन में संगठन प्रमुख अशोक सिंह ने बताया कि संत मुख से राम कथा श्रवण का अवसर जीवन में सौभाग्य से मिलता है। प्रभु श्री राम की दिव्य कथा को सुनने मात्र से तन मन ही नहीं बल्कि वातावरण और सम्पूर्ण जीवन सुरम्य और सुगंधित हो जाता है। कथाव्यास प्राची देवी ने कहा कि रामकथा कलयुग में कामधेनु के समान है सज्जनों लिए अमृतमय है यह पावन कथा ज्ञान एवं भक्ति प्राप्ति का उद्गम स्थान है। इससे न केवल कष्टों का निवारण होता है बल्कि मानव आदर्श को भी बल मिलता है। आयोजन समिति के संयोजक अरुण चन्द्राकर ने सभी श्रद्धलुओं से इस इस दिव्य आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष चंद्राकर ने किया।

बताया गया कि माता भगवती देवी शर्मा सभागार में देवी नौ दिनों तक यहां रोजाना दोपहर 1 से 4.30 तक श्रीरामकथा का वाचन करेंगी। वहीं 30 मार्च को कथास्थल में रामनवमी पर्व पर भव्य रामजन्मोत्सव भी मनाए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिपंस हर्षा चंद्राकर,भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,प्रमुख ट्रस्टी नीलमणि भारद्वाज,महेंद्र बंछोर,सियाराम चंद्राकर,जगन्नाथ देवांगन,गयाराम साहू,रेवाराम साहु,ठाकुरराम चंद्राकर,दानेश्वर वर्मा,जोगीराम साहू,मोहन साहू,मनोज बंछोर,समीर चंद्राकर,दीनाराम चंद्राकर,पवन यादव,दुर्गु चंद्राकर,मन्थिर साहू,बुधन बाई निर्मल,अरुण साहू,गुलायाची वर्मा,सन्तोषी चंद्राकर,पुष्पा बंछोर,लीला सिंह,नर्मदा चंद्राकर,श्यामलाल यादव,अरुण साहू,योबेन्द्र साहू,डोमन साहू,तुलसीराम साहू,डा हुबराम चंद्राकर,सुनील देवांगन,महेश वर्मा,दीपक बंसोड़,बीएल कौशिक,कमल देव ठाकुर,ताल सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...