अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या भगवान राम के ननिहाल में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आयोजन समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। देश के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख खास होने वाली है। इसी दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है | जिस दिन भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पूर्व 21 जनवरी 2023 की शाम को भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर में भव्य शोभा यात्रा सर्व हिंदू समाज द्वारा निकाली जा रही है। जिसके लिए आयोजन समिति की बैठक नलघर चौक स्थित बैद्यनाथ मंदिर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राम भक्त एवं कार्यक्रम के संरक्षक शशि व्यास ने बताया कि,” यह शोभायात्रा सर्व हिंदू समाज मिलकर भगवान राम के स्वागत के लिए निकल रहा है यह शोभायात्रा रायपुर के तेलीबांधा चौक, वीआईपी चौक होते हुए राम मंदिर तक जाएगी इसके पश्चात राम मंदिर में भव्य महा आरती के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम हेतु सभी समाज का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। लगातार समाज के हर वर्ग को आमंत्रण देने का काम भी जारी है। मैं राजधानी रायपुर की जनता से आह्वान करता हूं कि आप सभी भी इस शोभायात्रा का हिस्सा बने और भगवान राम का भव्य स्वागत करें।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...