नवरात्रि पर केएच मेमोरियल स्कूल में भव्य कार्यक्रम… स्टूडेंट्स ने दुर्गा के नौ रूपों की स्टेज पर दी प्रस्तुति; नवनिर्मित स्टेज का हुआ शुभारंभ

भिलाई। नवरात्रि के शुभ अवसर पर केएच मेमोरियल स्कूल प्रांगण में गुरुवार को नवनिर्मित स्टेज का भव्य शुभारंभ किया गया। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन के.के.झा ने कलश प्रज्वलित कर, नाम पट्टिका का अनावरण किया। पश्चात फीता काटकर स्टेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा, एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा सहित स्कूल के टीचर्स, स्टाफ एवं स्टूडेंट्स ने तालियों की गड़गड़ाहट से इसका स्वागत किया।

समारोह का उद्घाटन एक सामूहिक गीत “माता के सांग” से हुआ। नन्ही स्टूडेंट अमृत कौर ने एक गीत गाया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष झा ने कहा कि स्कूल में एक परमानेंट स्टेज की बहुत जरूरत थी। जिस तरह बिना नाक के हमारे चेहरे का कोई अस्तित्व नहीं, इसी तरह बिना स्टेज के स्कूल की कल्पना नहीं की जा सकती। यह स्टेज स्कूल की नाक है। अब यहां के स्टूडेंट्स को प्लेटफार्म मिल गया है। स्टूडेंट्स इसका आनंद उठाएं और अपने एकेडमिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन को और ऊंचाई दें। 

डायरेक्टर निश्चय झा ने स्टेज के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि स्टेज पर एक स्टूडेंट हमेशा अनुशासित रहता है। उसमें अलग तरह का कॉन्फिडेंस रहता है। स्टेज पर ही वह अपने लिए, अपने पेरेंट्स के लिए और अपने स्कूल के लिए तालियां बटोरता है। अब स्टूडेंट्स को यह निर्णय लेना है कि वह स्टेज पर खड़े होकर ताली बजवाना चाहता है या नीचे खड़े होकर ताली बजाना चाहता है।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की स्टूडेंट्स ने दुर्गा के नौ रूपों की स्टेज पर नैनाभिराम प्रस्तुति दी। नवदुर्गा के वेशभूषा में सुसज्जित यह स्टूडेंट्स मां दुर्गा का साक्षात रूप दिख रहे थे। इन नवदुर्गा की आराधना करते हुए स्टूडेंट दिशा पांडे ने जिस रोमांचकारी ढंग से विभिन्न मुद्राओं में नृत्य प्रस्तुत किया उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल प्रांगण गूंज उठा। नवदुर्गा के रूप में अदिति माझी, आस्था कुमारी, बी लता, अर्शी अंजुम, कुमकुम जंघेल, मुस्कान सिंग, दिशा नेताम, नादिरा, रूपाली जंघेल एवं प्रगति राय ने अपनी भूमिका निभाई। समारोह का संचालन स्टूडेंट शीतलपति ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...