भिलाई में डोंगरगढ़ पदयात्रियों के लिए भव्य सेवा पंडाल: भोजन से लेकर वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा… सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

भिलाई। इस साल नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल खुर्सीपार में बन रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह सेवा पंडाल लगने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल मां दुर्गा भी विराजमान होंगी सेवा पंडाल में। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल होगा। जिसमें सभी सुविधाएं होंगी। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 15 अक्टूबर से यह सेवा पंडाल शुरू होगा, जो नवरात्रि के अंतिम दिवस तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस सेवा पंडाल में 5 हजार से अधिक पदयात्रियों की सेवा की गई है।

पदयात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • जलपान की व्यवस्था होगी
  • प्राथमिक चिकित्सा मिलेगी
  • गर्म पानी मिलेगा
  • मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी
  • विश्राम के लिए बिस्तर होगा
  • फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा होगी
  • पदयात्रियों के पैरों की मालिश भी कराई जाएगी

अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सेवा पंडाल में होंगे। लोकरंग अर्जुंदा वालों का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11.36 बजे घटस्थापना होगी। 19 अक्टूबर पंचमी को विशेष पूजा और महाआरती भी होगी। 22 अक्टूबर को अष्टमी हवन व पूर्णाहुति होगी। 23 अक्टूबर को नवमी कन्या पूजन और बटुक पूजन होगा एवं विसर्जन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...