रायगढ़ में CM साय का ग्रैंड वेलकम: रोड शो में हजारों नागरिकों ने फूलों की बौछार कर जोश से किया स्वागत… धान से तौलकर अभिनंदन, मंत्री चौधरी रहे साथ

  • मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे साय
  • मंत्री एवं रायगढ़ विधायक OP चौधरी रहें साथ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय पहली बार बुधवार को रायगढ़ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए आज छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब साय रायगढ़ पहुंचे। रोड शो रायगढ़ के कबीर चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। मुख्यमंत्री खुली जीप में अपने मंत्रीमण्डल के सहयोगी और रायगढ़ शहर के नवनिर्वाचित विधायक ओ.पी. चौधरी के साथ हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर छतों से जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही थी। काफिला कहां से शुरू हुआ और कहां पर खत्म हुआ, इसका आकलन करना भी कठिन था।

मुख्यमंत्री साय का रोड शो रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक के बीच जहां-जहां से गुजरा, रायगढ़ की जनता ने अपने मुखिया को अपार स्नेह और सम्मान दिया। रायगढ़ की जनता स्व-स्फूर्त भाव से उनके स्वागत के लिए सड़क पर उतरी। रोड शो के दौरान ऐसा लगा मानों फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और चारों ओर स्वागत और अभिनंदन के नारे गूंजते रहेे। जगह-जगह लोक नर्तक दलों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति से पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिख रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में किए गए वायदों, धान का दो वर्षाें का बकाया बोनस के भुगतान और समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रूपए देने के किसान हितैषी निर्णय के लिए रायगढ़ जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री साय को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ की जनता के हितों की आवाज उठाते रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...