– भाजपा पार्षद दया सिंह ने 101 किलो दूध, दही समेत पंचाग के साथ किया महाभिषेक
– पूजा-अर्चना के बाद 101 किलो लड्डू का चढ़ाया भोग
– महाभंडारा में प्रसाद लेने पहुंचे हजारों लोग
– राजराजेश्वरी मंदिर में हुई रूद्रा महाभिषेक में साधु-संत भी शामिल हुए
– कान्हा महाराज और उनके सहयोगी पंडितों ने मंत्रोच्यार के साथ कराया रूद्रामहाभिषेक
भिलाई। सावन के पहले सोमवार को पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। रूद्रामहाभिषेक का आयोजन किया गया। भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ सभी पार्षदों ने इस पूजा में हिस्सा लिया। भाजपा पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने 101 किलो दूध, दही, घी से महाभिषेक किया गया। प्रसाद के रूप में 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। वहीं महाभंडारा में चना, खीर-पुड़ी समेत अन्य व्यंजन का वितरण किया गया। इसे ग्रहण करने के लिए आसपास के श्रद्धालु पहुंचे।
आयोजन के संबंध में भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का विधान होता है। सावन का महीना भगवान भोले को सबसे ज्यादा प्रिय होता है।
हर साल की तरह इस बार भी सावन महीने में भिलाई में भव्य पूजा अर्चना की गई। राजराजेश्वरी मंदिर में हर वर्ष बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की टीम पूजा-अर्चना करती है। हर सोमवार को मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां भव्य पूजा के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया जाएगा। पंडित कान्हा महाराज और उनके सहयोगी पंडितों ने इस पूजा-अर्चना को संपन्न कराया। दया सिंह ने बताया कि हर सोमवार को अलग-अलग अतिथियों और राजनेताओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की जाएगी। जिसमें प्रदेशभर और जिलेभर के नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा साधु-संतों की मौजूदगी में महाभंडारा का आयोजन दया सिंह की ओर से उनकी समिति करेगी। सोमवार को आयोजित रूद्रामहाभिषेक में पार्षद विनोद सिंह, वीणा चंद्राकर, श्यामसुंदर राव, सरिता बघेल, गिरीजा बंछोर, शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर, शैलजा, विनोद चेलक, नोहर वर्मा, संजय सिंह, चंदेश्वरी बांधे, स्मिता दोड़के,
हर सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में भव्य आयोजन
दया सिंह ने बताया कि, हर सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना और महाभिषेक का आयोजन कराया जाएगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है ऐसे में सावन के महीने में आने वाले सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है और इस दिन विधिवत रूप से भगवान शिव और माता पार्वती पूजा-आराधना की जाती है। इस वर्ष सावन का महीना 14 जुलाई से आरंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सावन का पहला पहला सोमवार इस बार 18 जुलाई को पड़ रहा है। इस साल सावन का पवित्र महीना 29 दिनों तक चलेगा। जिसमें चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। इन चार सोमवार में व्रत रखते हुए विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाएगी। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को, सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा और अंतिम सावन सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। भगवान शिव की पूजा सावन सोमवार के दिन करने पर मनुष्य की कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा और भोलेनाथ की विशेष कृपा हमेशा बनी रहेगी।
सावन सोमवार पूजा विधि
1. सावन सोमवार के दिन पानी में दूध व काला तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
2. सावन सोमवार का व्रत रखते हुए इस दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करेंगे।
3. यदि आपके विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन सोमवार के दिन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं,इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
4. सावन में रोज नंदी को हरा चारा खिलाएं, इससे कष्टों का निवारण होगा, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
5. श्रावण में गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. सावन सोमवार के दिन पूजा करते समय मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।