रिसाली में भी किराए के मकान में रहने वालों के लिए बढ़िया मौका; पीएम आवास योजना के तहत खुद का मकान लेने पहली किस्त में मिलेगी भारी छुट; जानिए सभी डिटेल्स

रिसाली। प्रधानमंत्री आवास आबंटन के नियमों में रियायत दिया गया है। अब किराए के मकान में रहने वालों को स्वयं का मकान लेने में आसानी होगी। उन्हे एक लाख की जगह पहली किस्त केवल 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। नगर पालिक निगम रिसाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटन प्रक्रिया में तेजी आ गई है।

हितग्राहियों को किस्त जमा करने में सुविधा भी दी जा रही है। पहली किस्त 1 लाख 30 हजार की जगह महज 30 से 35 हजार ही जमा करनी होगी। खास बात यह है कि शासन ऐसे हितग्राहियों को यह अवसर दे रही जो किराए के मकान में रहते है और स्वयं का मकान होना उनके लिए एक सपना है।

गौरतलब है कि, है कि पूर्व में पहली किस्त की राशि अधिक होने की वजह से कई हितग्राही फार्म लेने में पीछे हट रहे थे। पहली किस्त जमा करने के बाद हितग्राही मालिकाना हक के लिए निकाली जाने वाली लाॅटरी में शामिल हो सकते है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस के तहत पूर्व में पहली किस्त क्रमशः 108300 और 96000 जमा करना अनिवार्य था। वर्तमान में पहली किस्त 36100 व 32000 रूपए जमा करनी होगी।

इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ले सकते है। वे निवास प्रमाण पत्र के अलावा रिसाली निकाय के अंतर्गत बने राशनकार्ड व मतदाता परिचय पत्र या आधार कार्ड दिखाकर निगम कार्यालय स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय या फिर वार्ड पार्षद के माध्यम से संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...