भिलाई निगम एरिया में खुद का घर पाने का शानदार मौका, जिस फ्लैट की वैल्यू 14 लाख… PM आवास योजना से सिर्फ 3 लाख में पाने का मौका; पढ़िए

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में खुद का घर खरीदने का सुनहरा अवसर है। शासन की जनकल्याणकारी योजनों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ऐसे नागरिक जो झुग्गी एवं गैर झुग्गी बस्ती में निवास करते है या जो किराये के मकानों पर अपना जीवन निर्वहन कर रहे है। उन नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानो का सुविधा दिया जाता है। यह मकान अच्छे लोकेशन पर अगर हम प्राइवेट बिल्डर से खरीदेंगे 13 से 15 लाख में मिलेगा जिसको शान द्वारा 3 लाख में दिया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, इसकी दिवाल कंक्रीट की बनी है। खीला तक नहीं घुसता है। 2 किलोमीटर पर मॉल, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पुलिस थाना, बाजार, सड़के, पहुंच मार्ग, खेलकूद की सुविधा, लाइट, पानी, अटैक किचन, लैट्रिंग ,बाथरुम सब कुछ उपलब्ध है। शासन द्वारा जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है वे इस योजना का लाभ ले सकते है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने भिलाई क्षेत्र के आवासहीन नागरिको से कहा है, कि जिन हितग्राही के पास स्वयं का मकान नहीं है, उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन के नियमानुसार मकान का आबंटन किया जा रहा है। मकान प्राप्त करने के लिए महत्वूपर्ण दस्तावेज जैसे- नागरिक 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत हो जिनका (मतदाता सूची/किरायानामा/निवास प्रमाण/जनगणना 2011 की सूची में नाम), हितग्राही का भारत में कहीं भी पक्का मकान न हो, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो। जिन हितग्राही के पास सभी दस्तावेज हो वह हितग्राही इस योजना का लाभ ले सकते है।

माइल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है। जिसमें 521 परिवारो को आवास दिया जायेगा। एक मकान की लागत 4.48 लाख है, जिसमें केन्द्र शासन का अंशदान 1.50 लाख एवं हितग्राही अंशदान 2.98 लाख है। जो हितग्राही 2.98 लाख का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करते है उन्हे ही लॉटरी में शामिल कर मकान का आबंटन किया जायेगा। वरिष्ठ एवं दिव्यांगजन आवेदको के लिए भू-तल के आवास आरक्षित रखा गया है। हितग्राही अपनी इच्छा के अनुरूप आवेदन कर आवास का लाभ उठावेें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...