स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में मनाई गयी गुरु पूर्णिमा: गुरुजनों का किया गया सम्मान, आचार्य ने गुरुओ के महत्त्व को बताया

पाटन। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय घुघुवा क विकासखंड पाटन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। माता सरस्वती की पूजा, वंदना कर गुरुजनों के लिए कविता एवं भाषण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया, नन्हें कलाकारों ने चित्र बनाकर लाया और सभी ने अपने अपने गुरुजनों को चित्र देकर आशीर्वाद लिया।

आचार्य राजेश ने कहा – सनातन शास्त्र के अनुसार भगवान शिव ने दक्षिणामूर्ति का रूप धारण किया और ब्रह्मा के चार मानसपुत्रों को वेदों का अंतिम ज्ञान प्रदान किया। महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिन भी है। वे संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। तस्मै श्री गुरुवे नमः अर्थात अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को ‘गुरु’ कहा जाता है। प्राचार्य कुसुम लता नारंग, समस्त व्याख्यता, अन्य शिक्षकगण, समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...