3 मेडल के साथ कल सुबह राजनांदगांव आ रही ज्ञानेश्वरी यादव: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए जीतीं 3 मेडल…जोरदार स्वागत की तैयारी

राजनांदगांव. हाल ही में जूनियर वल्र्ड चैम्पियनशीप ग्रिस में तीन सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का कल सुबह सात बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से नगर आगमन हो रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने जिला भारोत्तोलन संघ, जिला शरीर सौष्ठव संघ व जय भवानी व्यायाम शाला के साथ शहर के सभी खेल संगठन जोरदार तैयारी में जुटे हुए है।
स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला में कोच अजय लोहार के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाली ज्ञानेश्वरी के बारे में प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव व जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि विगत दिनों मई ग्रीस में वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशीप में मेडल प्राप्त करने के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर एन.आई.एस. भारोत्तोलन प्रशिक्षण केन्द्र पटियाला में गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा था, इसी प्रशिक्षण के फलस्वरूप उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हाल ही में युथ खेलो इंडिया गेम्स में न्यु रिकार्ड बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया।
जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम ने बताया कि वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव का स्टेशन में स्वागत कर शहर के मुख्य मार्ग में स्वागत जुलूस निकाला जायेगा, जो जय स्तंभ चौक में स्थित जय भवानी व्यायाम शाला में समाप्त होगा। इस अवसर पर व्यायाम शाला के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे। स्वागत की इसी कड़ी में शाम 6 बजे गांधी सभागृह म्युनिसिपल स्कूल में आयोजित समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों के मध्य अतिथियों के द्वारा स्वागत सम्मान किया जावेगा। उक्त जानकारी जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...